8:30 pm Thursday , 6 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली-सहसवान मार्ग पर हाईटेंशन बिजली टावर पर युवक का शव मिलने से सनसनी

बदायूं : हाईटेंशन बिजली टावर पर युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बदायूं। जिले के बिसौली-सहसवान मार्ग पर फिरोजपुर गांव के पास गुरुवार को हाईटेंशन बिजली टावर पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

मृतक की पहचान नन्हें पुत्र पान सिंह, निवासी रानेट गोविंदपुर के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्मघाती कदम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस