बंद पुलिया खुलवाकर तत्काल जलनिकासी कराने की मांग
वजीरगंज, बदायूं। ग्राम कशेर पनौता में गंभीर जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (BDO) के नाम ज्ञापन ADO पंचायत को सौंपा। ADO पंचायत ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब तक पानी ले जाने वाली पुलिया बंद होने के कारण बरसात का पानी गांव के बाहर PWD रोड, खेतों और मकानों के आसपास भर गया है। उपले, गोबर एवं कूड़ा रखने का क्षेत्र भी जलमग्न हो गया है। जलभराव के कारण धान की फसल और पौध भी बर्बाद हो रही है।
ग्रामीणों ने मांग की कि तत्काल JCB भेजकर बंद पुलिया को खुलवाया जाए और पानी को तालाब तक पहुंचाकर जलनिकासी कराई जाए।
स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
8 अगस्त के ऐतिहासिक दिन के अवसर पर कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान महात्मा गांधी के “करो या मरो” के आह्वान को भी याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनी सिंह ‘बागी’, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की। उन्होंने कहा कि गांव में जलभराव की स्थिति बेहद गंभीर है और तत्काल पानी की निकासी कराकर ग्रामीणों एवं किसानों को राहत दी जानी चाहिए।
मुख्य अतिथि ओमकार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बदायूं ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को देश की अमूल्य विरासत बताया।
मोरपाल प्रजापति, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि तत्काल जलनिकासी के साथ तालाब तक जाने वाले मार्ग की स्थायी व्यवस्था भी जरूरी है। वहीं वीरेश तोमर, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने कहा कि गांधी जी का “करो या मरो” का संदेश आज भी जनहित के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की प्रेरणा देता है।
इस दौरान रामरतन पटेल, ओमप्रकाश प्रजापति, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिला अध्यक्ष, क्लास हुसैन, अजय सिंह, प्रशांत प्रजापति, अवधेश मिश्रा, जयमल, राम सिंह, धर्मेंद्र, नरेश, हरिराम, विनय कुमार, प्रेमपाल, ओमपाल, दुर्गेश, नन्हे लाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

