गौरामई: हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आया कांवरियों का जत्था, एक की मौत, करीब आधा दर्जन झुलसे
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव गौरामई में कछला से कांवड़ जल भरने जा रहे कांवरियों के जत्थे के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में ही डीजे के ऊपर हाईवोल्टेज करंट दौड़ने से कांवरिए करंट की चपेट में आ गए।
हादसे में रोहित नाम के कांवरिए की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन कांवरिए झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी, जबकि झुलसे हुए कांवरियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

