कादरचौक: दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, बीच-बचाव कर रही 70 वर्षीय महिला की मौत
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव कासी नगला में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने का मामला सामने आया है। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची 70 वर्षीय जय देवी पत्नी देशराज की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान महिला मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। इसी दौरान वह जमीन पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

