।
अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, चालक फरार।
उझानी-बदांयू 8 अगस्त
कोतवाली उझानी क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी उझानी फिर मेडिकल कॉलेज बदायूँ ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां सिर का ऑपरेशन किया गया है।
जानकारी के अनुसार इदरपुर कलां निवासी प्रेमपाल की पत्नी चन्द्रकली 23 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे वरी चौराहा पर सवारी के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान कछला की तरफ से आ रहे ट्रक संख्या UP14PT7853 के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी।
आसपास के लोगों ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज बदायूँ रेफर कर दिया। वहां से भी उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित प्रेमपाल ने कोतवाली उझानी में तहरीर दी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच उपनिरीक्षक रवनीत सिंह कर रहे हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

