।
बिल्सी बदांयू 6 अगस्त।
बिल्सी थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव के पास स्थित सुविधा NGO के शाखा कार्यालय में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर कार्यालय का मुख्य गेट का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे और एक स्मार्टफोन व एक टैबलेट चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
सुविधा NGO के प्रतिनिधि दीपक शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जब वह अपने शाखा कार्यालय पहुंचे तो मुख्य गेट का कुंडा टूटा हुआ था और गेट थोड़ा खुला पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो कार्यालय का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
शर्मा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। दीपक शर्मा ने गुरुवार दोपहर बिल्सी कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
दीपक शर्मा के अनुसार, कार्यालय से एक स्मार्टफोन और एक टैबलेट चोरी हुआ है। इसके अलावा कार्यालय में रखे सभी दस्तावेज और अन्य सामान भी अस्त-व्यस्त मिले हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
