6:09 pm Tuesday , 4 August 2026
BREAKING NEWS

कछला- बारिश के बाद भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम, कछला गंगा घाट पर आस्था का सैलाब

बदायूं: बारिश के बाद भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम, कछला गंगा घाट पर आस्था का सैलाब।

बदांयू 4 अगस्त।

भोले की भक्ति बड़ी निराली है। तन कंधे पर गंगा जल के बोझ से लचक रहा है, आसमान से बारिश भी हो रही है, मगर शिव की शक्ति से कांवड़िए पैदल ही मंजिल तय कर रहे हैं।

सावन में आज बारिश के बावजूद कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों का तांता लगा रहा। हर-हर बम के जयकारों के साथ श्रद्धालु गंगा जल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होते दिखे। प्रशासन की ओर से घाट पर सुरक्षा और चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इसी कड़ी में मंगलवार को शाहजहांपुर जिले के कांवड़ियों का एक बेड़ा कछला गंगा घाट से कावड़ में गंगा जल लेकर रवाना हुआ। बेड़े में शामिल 5 कांवड़िए 3 कावड़ लेकर चल रहे थे। कलशों में गंगा जल भरा था।
एक कांवड़िया 21 लीटर, दूसरे पर 51 लीटर और तीसरे कांवड़िए पर 81 लीटर जल था।

कांवड़ियों ने बताया कि सामान्य दिनों में वे 1 किमी भी पैदल नहीं चलते। वजन लेकर तो कभी नहीं, लेकिन भगवान भोलेनाथ की शक्ति उन्हें मंजिल तय करने में प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को अपने निकट के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

कांवड़ियों का कहना था कि बारिश से आस्था कमजोर नहीं पड़ती। “बारिश हो या धूप, बाबा के दर तक जाना ही है” यही संकल्प हर कांवड़िए के चेहरे पर दिखा।

विज्ञापन एक्सप्रेस