1:43 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

गुरु पूर्णिमा आज: गुरु के चरणों में श्रद्धा का सैलाब

बदांयू 29 जुलाई।

आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन ज्ञान, शिक्षा और मार्गदर्शन देने वाले गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। सनातन परंपरा में गुरु को ईश्वर से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है। मान्यता है कि आज के दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।

गुरु ही वह दीपक हैं जो अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर जीवन में ज्ञान का उजाला भरते हैं। माता-पिता प्रथम गुरु होते हैं, फिर शिक्षक, आचार्य और जीवन में मार्ग दिखाने वाले हर व्यक्ति गुरु के समान पूजनीय हैं। आज शिष्य अपने गुरु के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद लेंगे।

इस अवसर पर लोग अपने गुरुजनों को व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से भावुक संदेश भेज रहे हैं। कुछ खास संदेश जो आज सबसे ज्यादा शेयर किए जा रहे हैं-

♦️ गुरु आपके उपकार का कैसे चुकाऊं मैं मोल, लाख कीमती धन भला गुरु है मेरा अनमोल

♦️ आपसे सीखा और जाना, आपको ही गुरु माना, सीखा सब आपसे हमने कलम का मतलब भी आपसे जाना

♦️ सही क्या है गलत क्या है, सबक पढ़ाते हैं आप, झूठ क्या है और सच क्या है ये बात समझाते हैं आप

♦️ जब सूझता नहीं कुछ भी हमको तब राहों को सरल बनाते हैं आप… Happy Guru Purnima

जिले के विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और आश्रमों में आज विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छात्र अपने शिक्षकों का पूजन कर उनका सम्मान करेंगे। वहीं साधु-संत आज के दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य कर महर्षि व्यास का स्मरण करेंगे।

गुरु पूर्णिमा हमें यह याद दिलाता है कि जीवन में सफलता की हर सीढ़ी पर किसी न किसी गुरु का हाथ जरूर होता है। आइए, आज हम भी अपने गुरु को नमन कर उनके दिए ज्ञान के प्रति आभार व्यक्त करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस