5:22 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी बचाओ’ कार्यक्रम रामपुर में बदायूं से पहुंचे कांग्रेसी

‘मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी बचाओ’ कार्यक्रम में बदायूं से पहुंचे कांग्रेसी
राजेंद्र पाल गौतम ने विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्रों-शिक्षकों से की मुलाकात, अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष की बात कही

रामपुर/बदायूं, 28 जुलाई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित ‘मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बदायूं से कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रामपुर पहुंचे। राजेंद्र पाल गौतम का 28 जुलाई को मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचने का कार्यक्रम भी सार्वजनिक रूप से घोषित किया गया था।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर वाइस चांसलर, प्राध्यापकों, छात्रों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विश्वविद्यालय की स्वायत्तता, गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करेगी।

इससे पूर्व राजेंद्र पाल गौतम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तौकीर आलम तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमवीर यादव के साथ पूर्व विधायक संजय कपूर के राहे रजा स्थित आवास पर पहुंचे। बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में बदायूं से ओमकार सिंह, रजनी सिंह बागी, वीरेश तोमर, मोर पाल प्रजापति और इगलास हुसैन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस