5:53 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

मिशन इंग्लिश हाई स्कूल में फिर गहराया प्रबंधन विवाद

बदायूं

मिशन इंग्लिश हाई स्कूल में फिर गहराया प्रबंधन विवाद, स्कूल में जबरन घुसकर ताले बदलने का आरोप

केशव गुप्ता

बदायूं। शहर स्थित मिशन इंग्लिश हाई स्कूल एक बार फिर प्रबंधन विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गया है। स्कूल की एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती शोमा फ्रांसिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. आर्थर कांकर को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 30 जून की शाम से आधी रात के बीच कुछ लोगों ने अपने समर्थकों के साथ स्कूल परिसर में जबरन प्रवेश कर कब्जे की कोशिश की।
शिकायत के अनुसार, श्रीमती मोहिनी वेलिंगटन, श्रीमती रितिका वेलिंगटन तथा उनके 8 से 10 समर्थक स्कूल परिसर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने स्कूल के पुराने ताले तोड़कर नए ताले लगा दिए और परिसर में मौजूद चौकीदार महेंद्र सिंह, उनकी पत्नी सरिता तथा उनके बेटे को धमकाते हुए स्कूल खाली करने का दबाव बनाया।
श्रीमती शोमा फ्रांसिस ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस घटना से स्कूल का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हुआ है और कर्मचारियों में भय का वातावरण है।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। मिशन इंग्लिश हाई स्कूल में प्रबंधन को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस