11:33 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: ‘लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी, रक्षाबंधन से महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 प्रतिमाह

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्षाबंधन से पहले बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कैबिनेट ने महिलाओं के लिए ‘लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान दिल्ली की महिलाओं से किया गया वादा अब पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से योजना का पोर्टल शुरू होगा और रक्षाबंधन के अवसर पर पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2,500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस