11:03 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

लोकसभा में आज फिर होगी पेपर लीक बिल पर चर्चा, वोटिंग के बाद राज्यसभा में भी होगा पेश

संसद में लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक, 2026 पर आज एक बार फिर चर्चा होगी। लोकसभा में विधेयक पर शेष बचे सांसद अपने विचार रखेंगे, जिसके बाद बिल पर वोटिंग कराई जाएगी।

लोकसभा से पारित होने के बाद सरकार इस विधेयक को राज्यसभा में भी पेश करेगी। पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से लाए गए इस विधेयक में दोषियों के लिए कड़े दंड का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि यह कानून परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस