11:33 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- “धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर प्रधान को बचा लिया”

लोकसभा में लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर, प्रधान को बचा लिया।”

अखिलेश यादव ने कहा कि वह युवाओं के आंदोलन को लंबे समय से देख रहे थे और सरकार आखिरकार झुकने पर मजबूर हुई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “झुकाने वाला चाहिए, सरकार झुकती है।” उन्होंने बिना किसी का नाम लिए एक मंत्री की वापसी और उनके स्वागत का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन एक्सप्रेस