3:12 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मिलावटी दूध और घी के कारोबार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डेयरी पर छापेमारी की। जांच के दौरान डेयरी में कथित रूप से मिलावटी दूध और घी तैयार किए जाने का मामला सामने आया।

कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने करीब 200 लीटर मिश्रित दूध तथा 80 लीटर तैयार दूध बरामद किया। इसके अलावा डेयरी परिसर से डिटर्जेंट, चीनी एवं अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

मामले में डेयरी संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग का कहना है कि बरामद सामग्री की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने संकेत दिए हैं कि मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस