6:48 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर कदम, पुस्तक मेले में उमड़ी बच्चों की भीड़

उझानी-बदांयू 11 जुलाई।

नगर के अशर्फी देवी पालिका कन्या इंटर कॉलेज में एक दिवसीय पुस्तक मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकें सस्ती दरों पर उपलब्ध कराकर पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या बीरू सिंह ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्या ने कहा कि महंगी निजी प्रकाशनों के कारण कई बच्चे गुणवत्तापूर्ण किताबों से वंचित रह जाते हैं। एनसीईआरटी की किताबें न केवल किफायती हैं बल्कि बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से भी सबसे प्रमाणिक मानी जाती हैं।

मेले में कक्षा 1 से 12 तक की सभी एनसीईआरटी पुस्तकें, रेफरेंस बुक्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री 20 से 30 प्रतिशत तक की छूट पर उपलब्ध कराई गईं। स्टॉलों पर शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि कैसे एनसीईआरटी की किताबें कॉन्सेप्ट क्लियर करने में मदद करती हैं।

पुस्तक मेले में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया। कई अभिभावकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें बच्चों की पढ़ाई का खर्च कम करने में काफी मदद मिलेगी।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे मेले लगाकर शिक्षा को सुलभ बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस