1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

लगातार दो दिन से हो रही बारिश की वजह से मकान पर गिरा पाखड का पेड़

लगातार दो दिन से हो रही बारिश की वजह से मकान पर गिरा पाखड का पेड़

वजीरगंज बदायूं ! कस्बा वजीरगंज में 2 दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से घनी बस्ती के बीच खड़े एक विशाल पाखड का पेड़ जड़ से उखड़ गया और वह एक मकान की दीवार को तोड़ते हुए इस मकान के लेटर से जाकर टिक गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया मोहल्ले वालों ने नगर पंचायत प्रशासन से अंत्य शीघ्र पेड़ हटाकर राहत दिलाने की मांग की है
कस्बे के आवला रोड स्थित बाल्मिक बस्ती के बीचों-बीच खड़ा एक पुराना पाखड का पेड़ लगातार दो दिन से हो रही तेज बारिश की वजह से जड़ से उखड़ गया जिससे वह रामावतार वाल्मीकि के मकान की दीवार और उसके बीम को तोड़ते हुए उसके लेटर से जाकर टिक गया गनी मत रही कि उसे वक्त बारिश की वजह से कोई भी बच्चा या बड़ा पेड़ के नीचे नहीं था अन्यथा कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी वही राजीव बाल्मिक की स्लिप और सीढ़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई मोहल्ले वालों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ को हटाकर राहत दिलाने की मांग की है

विज्ञापन एक्सप्रेस