1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में उघैती पुलिस की कार्रवाई

बदायूं

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में उघैती पुलिस की कार्रवाई, नौ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

केशा। गुप्ता

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस ने गुरुवार को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गेदनलाल पुत्र रामदीन निवासी ग्राम गोपालपुर, मोरपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी संजरपुर थाना अलापुर तथा देशराज, रोहताश, महाराज, दीनदयाल, नत्तूलाल, पूरन सिंह और रूप सिंह निवासी ग्राम गोपालपुर थाना उघैती शामिल हैं।
थाना उघैती पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस