वजीरगंज बदायूं
कस्बा वजीरगंज में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं जिला चिकित्सा अधिकारी निर्देश पर प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से झोलाछापों के अस्पतालों पर कार्रवाई की जिससे नगर में अवैध रूप से संचालित अस्पतालो के संचालकों मे हड़कंप मच गया और देखते ही देखते पूरे नगर के क्लीनिको के शटर बंद हो गए
महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश के बाद हरकत में आया प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलकर कस्बे के डॉक्टरों वाली गली के नाम से मशहूर बड़ा बाजार वाली गली में छापेमारी की छापेमारी के दौरान लव कुश क्लीनिक के स्वामी झोलाछाप सुशील कुमार से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी बिसौली श्री साई आश्रित शाख मुरी ने क्लिनिक के दस्तावेज और जरूरी कागजात मांगे तो वह उत्तेजित हो उठा और अपने क्लीनिक के रिकॉर्ड के रजिस्टर को फाड़ने लगा जिस पर उप जिलाधिकारी ने उसे पुलिस की कस्टडी में थाने भिजवा दिया यह देख अन्य झोलाछापों ने अपनी अपनी क्लीनिको के शटर बंद कर भाग गए इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लव कुश क्लीनिक के साथ-साथ रामकुमार क्लीनिक और खान क्लीनिक को भी सील किया गया और उनके स्वामियों को नोटिस भी दिया गया एक साथ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पुलिस के साथ बड़ी कार्रवाई देखकर कस्बे के झोलाछापों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं नगर में बड़े स्तर पर अवैध नर्सिंग होम का भी संचालन हो रहा है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

