बदांयू 9 जुलाई।
बारिश के कारण बदायूं में कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निचले मोहल्लों में भी पानी भर गया।
बदायूं में दो दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को कई बार बारिश हुई। रात में और गुरुवार सुबह से हुई बारिश की वजह से कई सड़कों के साथ मोहल्लों में भी पानी भर गया।
मुरादाबाद-फर्रुखबाद हाईवे पर मंडी समिति के पास पानी भर गया। बदायूं-ककराला रोड पर भी काफी पानी भर गया।बारिश की वजह से बाजार में भी लोगों की कम आवाजाही देखी गई। बुधवार की रात हुई बारिश से जोगीपुरा, पनवड़िया, एसएसपी कार्यालय, कलेक्ट्रेट, गांधी ग्राउंड समेत कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया था।


बारिश के चलते बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। जलनिकासी की धीमी व्यवस्था के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश थमने पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

