8:40 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पालिका कर्मी खायेगें मलाई और तोहमत दुकानदारों के सिर आई ?

बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
बदायूं में शहर में 33 नालों के निर्माण, नालों की तलीपोछ सफाई के बावजूद अरज मामूली सी बरसात के बाद तमाम मार्गो के अलावा चनवडिया बिजली घर में जलभराव होने पर शहर की विद्वुत आपर्ति सुरक्षा को द्रष्टिगत रखते हुए बंद कर दी गई। पता नहीं नवनिर्मित नालों से पानी का निकास कयों नहीं हो रहा है। नगर पालिका द्वारा शहर के तमाम दुकानदारों को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए नोटिस जारी किए गए और कूढा डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का फरमान तो जारी किया लेकिन गंदगी के लिए जिम्मेदार पालिका के जिम्मेदारों ने नागरिकों के मत्थे मड दिया लेकिन एक भी कर्मचारी और नाला निर्माण में लापरवाही करने वालों की तरफ देखने की हिम्मत नहीं की जो नागरिकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस