1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मंदिर से चोरी हुए 8 घंटे बरामद, बेचने जा रहा चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

बदायूं

मंदिर से चोरी हुए 8 घंटे बरामद, बेचने जा रहा चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने मंदिर से घंटे चोरी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 8 घंटे (करीब 7 किलोग्राम) और 780 रुपये नकद बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नसीम पुत्र रहीश, निवासी नई बस्ती, कस्बा व थाना बिसौली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कुछ दिन पहले ग्राम गंगापुर सराय के मंदिर से घंटे चोरी किए थे और उन्हें बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी: 8 मंदिर के घंटे (लगभग 7 किलोग्राम) व 780 रुपये नकद।
गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक मुनाजिर खां मय पुलिस टीम।

विज्ञापन एक्सप्रेस