11:29 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चोरी की स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल बरामद

बदायूं

वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चोरी की स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल बरामद

केशव गुप्ता

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चोरों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP25EF0926) और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रशांत पुत्र शीलेंद्र निवासी ग्राम रफियाबाद, थाना बिनावर, जनपद बदायूँ के रूप में हुई। वह थाना नवाबगंज, जनपद बरेली में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। बरामदगी के आधार पर थाना मूसाझाग में भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह तथा आरक्षी राहुल सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस