बदायूं का गौरव बढ़ाया: डॉ. मेघा अग्रवाल को राष्ट्रीय ‘वैश्य मित्र रत्न’ सम्मान।
बदांयू 7 जुलाई।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के 14वें स्थापना दिवस एवं ‘वैश्य मित्र रत्न’ सम्मान समारोह नई दिल्ली स्थित मावलंकर ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा विशिष्ट अतिथि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने जनपद बदायूं की सुप्रसिद्ध साहित्यकार *डॉ. मेघा अग्रवाल* को साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष *नवनीत गुप्ता ‘शोंटू’* ने बताया कि डॉ. मेघा अग्रवाल को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक यात्रा, समाजोन्मुख लेखन और हिंदी साहित्य के संवर्धन में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम में देश-विदेश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवी, शिक्षाविद, साहित्यकार एवं विशिष्टजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर ‘विकसित भारत’ में वैश्य समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर एक रणनीति भी तैयार की गई।
राष्ट्रीय मंच पर डॉ. मेघा अग्रवाल को मिली इस उपलब्धि से पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है। *विपिन अग्रवाल, अमित वैश्य, राजेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, अवधेश लड्डा माहेश्वरी, संजय रस्तोगी, कुलदीप वैश्य, प्रतीश गुप्ता, अनुपम गुप्ता, सुजीत गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल* सहित समाज के अनेक गणमान्यजनों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
—
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

