बदायूं। में हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, तेज वर्षा के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। उधर, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

