वैन गांव में हुआ विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम वैन स्थित ग्राम देवत मंदिर परिसर में मंगलवार को श्रध्दालुओं द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को पूरे दिन प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई। इसको सफल बनाने में तरुण कुमार सिन्हा, ठाकुर अजीत सिंह, ठाकुर राहुल सिंह, अंकित सिंह, सुरेंद्र सिन्हा और अमित सक्सेना आदि का विशेष सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

