8:21 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय गीतकार कवि डॉ. उर्मिलेश के 75वें जन्म जयंती वर्ष अन्तर्गत 5 जुलाई को इस्लामनगर में विराट कवि सम्मेलन

राष्ट्रीय गीतकार कवि डॉ. उर्मिलेश के 75वें जन्म जयंती वर्ष अन्तर्गत 5 एवं 6 जुलाई को होंगे अनेक साहित्यिक व सामाजिक कार्यक्रम, 5 जुलाई को इस्लामनगर में विराट कवि सम्मेलन एवं 6 को बदायूं क्लब में होगा वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बदायूं 29 जून 2026। बदायूं जनपद के गौरव राष्ट्रीय गीतकार कवि डॉ. उर्मिलेश के 75वें जन्म जयंती वर्ष में वर्ष भर आयोजनों के माध्यम से मनाया जायेगा डॉ. उर्मिलेश अमृत महोत्सव। डॉ. उर्मिलेश जनचेतना समिति के तत्वावधान में वर्ष भर चलने वाले कार्यकमों के अन्तर्गत 5 जुलाई को उनके जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर इस्लानगर के डी.आर.पी. रिसोर्ट में शाम 7 बजे विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसके जयपुर के बनज कुमार बनज, रायबरेली के पंकज प्रसून, लखनऊ के मुकुल महान, अम्बेडकरनगर के अभय निर्भीक सहित जनपद के वरिष्ठ कवि नरेन्द्र गरल, डॉ. शैलेन्द्र कबीर, डॉ. उपदेश शंखधार, डॉ. सोनरुपा विशाल सहित डॉ. अक्षत अशेष कविता पाठ करेंगे। आयोजन का संयोजन हितेन्द्र शंखधार द्वारा किया जा रहा है एवं आयोजन समिति के सदस्य संतोष गुप्ता, संजीव गुप्ता, राकेश गुप्ता, गौरीश गुप्ता, भुवनेश शर्मा, वीरेन्द्र बॉबी, पीयूष पाठक, शिखर गोयल, अनुभव शंखधार, कौशिक शर्मा, डॉ. आलोक पाठक, डॉ. विष्णु हरि उपाध्याय आदि द्वारा सभी व्यवस्थाओं का पूर्ण किया जा रहा है। अमृत महोत्सव की संयोजक डॉ. सोनरुपा विशाल ने बताया कि सोमवार 6 जुलाई को प्रातः 10 बजे बदायूं क्लब, बदायूं द्वारा श्री राम मूर्ति इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज, बरेली के सहयोग से एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षक शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें नाम, कान, गला, ह्दय, त्वचा एवं मेडिसिन से सम्बन्धित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आम जन का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। इसके साथ ही क्लब परिसर में डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देकर वृहद पौधारोपण किया जायेगा। 6 जुलाई को ही डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में समाजसेवी श्री राजन मेंहदीरत्ता द्वारा मेडिकल कॉलेज में प्रातः 10 से वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जायेगा। समिति के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि सभी आयोजनों की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है एवं सभी सदस्यों को आवश्यक जिम्मेदारी प्रदान कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि डॉ. उर्मिलेश के व्यक्तित्व के विविध आयाम हैं जैसे साहित्य, संस्कृति, समाजसेवा एवं शैक्षिक। इन्हीं क्षेत्रों को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष भर विविध कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जायेंगे।


विज्ञापन एक्सप्रेस