बदायूं
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SSP बदायूँ ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
केशव गुप्ता
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बदायूँ ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न थानों पर आए शिकायतकर्ताओं तथा पुलिस कार्यालय में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान SSP ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
SSP ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

