बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
पापा जी से बात करो
कहने को बहुत आसान बात है लेकिन आज के युग में अगर कोई पुत्र अपने पिता को इतना सम्मान देता है तो समाज में समाप्त हो रहे रिश्तों के महत्व में बहुत अजीब सा लगता है अरैर सम्बन्धित परिवार जमीन की राजनीति से जुडा हो आम आदमी यही कहेगा कि वाकई कमाल की बात है परंतु बदायूं की समाजवादी पार्टी के सबसे प्रमुख बनवारी सिंह यादव के परविार में पापा जी से बात करों ऐसी बात है जो परम्परा सी बन गई है। बनवारी सिंह यादव के परविार में पापा जी से बात करो उस समय शुरू हुई जब बनवारी सिंह यादव धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के करीबी थे और उनको प्रदेश का मिनी मुख्यमंत्री कहा जाता था उस समय बनवारी सिंह यादव समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष भी थे और उनके पुत्र आशीष यादव उसहैत से विधायक थे लेकिन आशीष से जब कोई व्यक्ति कोई बात कहता तो आशीष यादव हमेशा पापा जी से बात करों कहा करते थे। कालान्तर में बनवारी सिंह यादव के निधन के उपरांत आशीष यादव समाजवादी पार्टी बदायूं के जिलाध्यक्ष बने और बाद में आशीष यादव के पुत्र हिमांशु यादव शेखूपुर के विधायक बने तो तमाम लोग उनके पास सुझाव और अपनी बात कहने को आने लगे पर हिमाशु यादव आज तक किसी को किसी बात का जवाब नहीं देकर पापा जी बात करो कहा करते हैं। अब पापा जी से बात करो यह बात कुछ लोगों को चुभती है जबकि कुछ लोग इस बात को परिवार में बडो का सम्मान देने की बात कहते हैं।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

