गंगा स्नान/ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 28 जून रात 8 बजे से 29 जून रात 8 बजे तक रहेगा डायवर्जन
बदायूं। दिनांक 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा एवं गंगा स्नान के अवसर पर कछला गंगा घाट एवं अटैना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में हल्के, मध्यम एवं भारी वाहनों का डायवर्जन लागू किया गया है।
डायवर्जन की अवधि
28 जून 2026 को रात्रि 8:00 बजे से 29 जून 2026 को रात्रि 8:00 बजे तक।
डायवर्जन व्यवस्था
1. जनपद बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा एवं राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के, मध्यम एवं भारी वाहन (ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा कार आदि) उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला एवं अलीगढ़ होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
2. जनपद बदायूं से कासगंज, एटा एवं आगरा की ओर जाने वाले हल्के, मध्यम एवं भारी वाहन नौशेरा तिराहा (थाना सिविल लाइन) से कादरचौक (जनपद बदायूं) एवं गंजडुंडवारा (जनपद कासगंज) होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
3. मुजरिया चौराहे से किसी भी वाहन को कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
4. सहसवान-कछला रोड से भी किसी वाहन को कछला होकर कासगंज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
जनपद में प्रमुख डायवर्जन स्थल
नौशेरा तिराहा – थाना सिविल लाइन एवं यातायात पुलिस
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा – थाना सिविल लाइन एवं यातायात पुलिस
उझानी बड़ा बाईपास – थाना उझानी एवं यातायात पुलिस
मुजरिया चौराहा – थाना मुजरिया पुलिस
सहसवान-कछला रोड – थाना सहसवान पुलिस
महत्वपूर्ण सूचना
गंगा स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा। आमजन से अपील है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

