11:38 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

हाईवे किनारे बेखौफ चोरों का कहर: साईं कोल्ड स्टोरेज से 250 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

बदायूं

हाईवे किनारे बेखौफ चोरों का कहर: साईं कोल्ड स्टोरेज से 250 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

सिलहरी से पी.एस. पटेल की रिपोर्ट

बदायूं-मुरादाबाद हाईवे स्थित थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव कुनार की सीमा में स्थित साईं कोल्ड स्टोरेज में बेखौफ चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से तेल (ऑयल) सहित सभी कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग साढ़े पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
कोल्ड स्टोरेज स्वामी शिवकुमार निवासी वरातेगदार ने बताया कि चोरों ने हाईवे किनारे स्थित परिसर में करीब साढ़े तीन से चार घंटे तक बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हाईवे पर पुलिस पिकेट होने के बावजूद चोर लंबे समय तक वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि उक्त हाईवे पर दिन-रात वाहनों का आवागमन बना रहता है और पर्याप्त रोशनी भी रहती है।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस