भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पूरन सिंह लोधी को ब्रज क्षेत्र का नया क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ तथा लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।
पूरन सिंह लोधी भाजपा के ऐसे नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने बूथ स्तर से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वे लंबे समय से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
भाजपा नेतृत्व ने उन्हें ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जब पार्टी वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका प्रमुख लक्ष्य संगठन का विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान को गति देना, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा।
ब्रज क्षेत्र का महत्व
भाजपा का ब्रज क्षेत्र संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अंतर्गत आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, मैनपुरी, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत सहित कई जिले आते हैं। इन सभी जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन एवं समन्वय क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी होती है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

