सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
बिनावर: सड़क हादसे के दौरान युवक को सरेराह थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र में बरेली–मथुरा हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे के दौरान मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस के एक सिपाही द्वारा एक युवक को सरेराह थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के बीच सिपाही ने युवक को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद आमजन पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि युवक की कोई गलती थी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती थी, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर थप्पड़ मारना पुलिस की छवि को धूमिल करता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
