बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
प्रदेश सरकार की ओर से विकास कार्यों हेतु सरकारी खजाने से धनराशि देने में खुले मन का परिचय देने में कोई कटौती ना करने के बावजूद विकास कार्य धरातल पर क्यों नहीं दिख रहे यह बात बदायूं के आम आदमी के साथ सत्ताधारी भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के मन को कचोट रही है। जहां तक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात है तो यह बात भाजपा को समर्पित नागरिकों के अलावा भाजपा विरोधी राजनेतिक भी स्वीकार करते हैं कि सरकार की ओर से कोई कसर नहीं की जा रही है लेकिन इसके बावजूद स्थानीय पालनहार केवल फोटो तक विकास दिखाने से एक कदम आगे नहीं बढ रहे हैं तो सरकार को यह देखना चाहिए कि आखिर गडडा कहां पर है जो पानी आगे नहीं बढ रहा है।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

