फैजगंज बेहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
लूटा हुआ माल, दो तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान, ₹15 हजार नकद, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 23/24 जून 2026 की रात आसफपुर–शाहबाद रोड पर ग्राम सीकरी के पास राजकुमार निवासी संभल व उनके परिवार के साथ मारपीट कर सोने के आभूषण, पर्स व अन्य सामान लूट लिया गया था। इस संबंध में थाना फैजगंज बेहटा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
24 जून को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम पहाड़पुर के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी
जन्डैल पुत्र सुखराम, निवासी खन्नू नगला, थाना जरीफनगर, बदायूं
बल्लू पुत्र नरेश, निवासी परसेरा, थाना बिसौली, बदायूं
बरामदगी
₹15,000 नगद
सोने का ओम लॉकेट
दो जोड़ी पायल
श्रृंगार का सामान
आधार कार्ड की छायाप्रतियां
दो अवैध तमंचे (.315 बोर)
दो जिंदा कारतूस
घटना में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बिसौली और इस्लामनगर क्षेत्र में हुई अन्य लूट की घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में थाना फैजगंज बेहटा पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

