बिसौली में बेजुबान से हैवानियत! फीमेल डॉग के साथ दरिंदगी के आरोप में युवक गिरफ्तार।
बिसौली( बदायूं) जिस बेजुबान जीव को इंसान का सबसे वफादार साथी माना जाता है, उसी के साथ कथित हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां कोतवाली बिसौली क्षेत्र में एक फीमेल डॉग के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग इसे मानवीय संवेदनाओं को तार-तार करने वाली वारदात बता रहे हैं।
दरअसल पूरा मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 22 जून की रात नगर के बुद्धबाजार मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने अपनी छत पर एक फीमेल डॉग के साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाए। आरोप यह भी है कि घटना के बाद कुतिया को छत से नीचे फेंक दिया गया। जब मामले की जानकारी मोहल्ले में फैली तो लोगों में नाराजगी फैल गई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

