10:17 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. हृदेश कठेरिया ने वजीरगंज में विवेचनाओं की समीक्षा की

अपर पुलिस अधीक्षक ने वजीरगंज में विवेचनाओं की समीक्षा की

वजीरगंज, बदायूं। आगामी मोहर्रम पर्व को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. हृदेश कठेरिया ने वजीरगंज थाने का निरीक्षण कर विवेचनाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. हृदेश कठेरिया ने सभी विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित किया तथा लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों की निष्पक्ष और प्रभावी जांच कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए।

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. हृदेश कठेरिया एवं प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार ने पुलिस बल के साथ नगर और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि त्योहार भारतीय संस्कृति और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। सभी लोगों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस