1:16 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली : दूनपुर की सरकारी ज़मीन से हटवाया कब्ज़ा

प्रशासन ने दूनपुर की सरकारी ज़मीन से हटवाया कब्ज़ा
बिसौली : करीब 10 वर्षों से दूनपुर की एक सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर कबाड़ का काम किया जा रहा था। करीब छः वर्ष पूर्व इस जगह पर चारदीवारी भी कर दी गयी जिससे यहाँ प्रजापति समाज को खासी परेशानी होने लगी। दरअसल उनके मिटटी बर्तन बाजार को यहाँ बनी दीवार ने छुपा दिया था। प्रजापति बाहुल्य इस क्षेत्र में लोग इस जगह को कब्जामुक्ति को प्रयासरत थे। चार माह पूर्व भी इस बावत अभियान चला था तो भी कुछ कबाड़ का सामान इसी जगह पड़ा रहा था लेकिन सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट साईं आश्रित शाखमुरी के निर्देशन और नायब तहसीलदार अनंगराज व फैजगंज एसएचओ सुभाष कुमार की मौजूदगी में इस अवैध कब्जे को पूरी तरह से हटा कर शतप्रतिशत कब्ज़ा मुक्त किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस