बदायूं
पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बिसौली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार चरन सिंह पुत्र स्वर्गीय मूलचंद निवासी ग्राम अजनावर, थाना बिसौली को शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

