5:13 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सात सूत्री मांगें लेकर केयर टेकर बैठी धरने पर

बिसौली : पंचायत स्तर पर सार्वजानिक शौंचालयों की साफ सफाई का जिम्मा संभाल रहीं केयर टेकर सम्बंधित समूह और व्यवस्था से परेशान होकर बिसौली तहसील प्रांगण में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गईं। इनके सात सूत्रीय मांग पत्र के रूप में अंबेडकर जस्टिस पार्टी न केवल अपना लेटर हेड उपलब्ध कराया है बल्कि धरने को अपना बैनर भी मुहैया करा रहा है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि ग्राम स्तर से अभी तक इनका मानदेय ग्राम निधि से समूह के खाते के माध्यम से इनके खातों तक पहुँचता है और इस कड़ी में समूह द्वारा इनका मानसिक और आर्थिक शोषण किया जाता है। जानकारी दी कि अनेक महिलाओं को उनका मानदेय सालों से प्राप्त नहीं हो सका है समूह और ग्राम निधि में बजट होते हुए भी इनको अनेक प्रकार के बहाने से मानदेय देने में देरी की जाती है यहाँ मौजूद महिलाओं ने एक आवाज में मानदेय के विषय में समूह की दखल को दूर करने मांग उठाई। इसके आलावा मांगों में सचिव व प्रधान द्वारा बेवजह इसके काम से न निकला जाना, प्रत्येक माह मानदेय मिलना, रखरखाब के लिए सामिग्री का प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाना आदि प्रमुख थीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस