8:01 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

​बगरैन। पं हरनारायण सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस

पं हरनारायण सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस

​बगरैन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पंडित हरनारायण सरस्वती विद्या मंदिर में योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। योग आचार्य रोहित गिरि और उनके सहयोगी अंकित शंखधार ने उपस्थित सभी लोगों को योग के विभिन्न आसनों, ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग आचार्य रोहित गिरि ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है और एकाग्रता बढ़ती है।


​कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। इस अवसर पर वेदपाल सिंह, राजीव सिंह, रविलाल सिंह, दीनदयाल माहेश्वरी, निर्भय सिंह, असलेंद्र यादव, दीपेन्द्र शर्मा, आदित्य भदौरिया, पुष्पेंद्र और अंकित नंदन मीणा शेर सिंह राजीव कठेरिया निर्भय सिह सहित कई अन्य पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने भी एक साथ योगाभ्यास किया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस