बिसौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स द्वारा बेनी महाराज परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। जिसमें योग प्रशिक्षक शशि गुप्ता के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष क्षमा वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय, सचिव साक्षी गुप्ता, पिंकी वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, आदित्य गुप्ता, मुनीश गुप्ता, शेखर वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय, अंजली वार्ष्णेय, रेनू अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुप्रीत गुप्ता, हिमानी गुप्ता, रजनीश शर्मा, श्रुति शर्मा, तरुण गुप्ता, कनक गुप्ता, डॉ. गौरव, गर्व वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय, निशा वार्ष्णेय आदि सदस्य उपस्थित रहे।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

