”योग सिर्फ कसरत नहीं, खुद से मिलने की कला है।”
आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ बिसौली स्टार्स एवं विज़डम एलीमेंट्री स्कूल, बिसौली के संयुक्त तत्वावधान में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विज़डम एलीमेंट्री स्कूल, बुद्ध बाजार रोड, बिसौली के परिसर में सुबह ठीक 6:00 बजे बेहद उत्साह और ऊर्जा के साथ शुरू हुआ।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग (योगा फ़ॉर हेल्थी एजिंग)” के तहत आयोजित इस शिविर में स्थानीय नागरिकों, संस्था के पदाधिकारियों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर में मुख्य योग प्रशिक्षक श्री अमित बाबू ने उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नियमित योग अभ्यास से बढ़ती उम्र में भी शारीरिक लचीलापन, मानसिक शांति और बेहतरीन स्वास्थ्य को बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने दैनिक जीवन में योग को एक अनिवार्य आदत बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में द विज़डम एलिमेंटरी स्कूल के डायरेक्टर विभोर गर्ग, जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ बिसौली स्टार्स के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, साहू सावेन्द्र गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल ‘नादान ‘, निशांत गोयल, रविंद्र मोहन अग्रवाल, विकास गुप्ता, जितेन्द्र वार्ष्णेय, नितिन गुप्ता मोनू, मोहित वार्ष्णेय, पुनीत गर्ग, अनुज वार्ष्णेय, शिवांग अग्रवाल, विज़डम एलीमेंट्री स्कूल की प्रधानाचार्या खुशबू आनंद तथा समस्त स्टाफ, समाज के प्रबुद्ध नागरिक और उनके परिवारजन उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योग कर स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ बिसौली स्टार्स की तरफ से योग शिक्षक अमित बाबू व स्कूल के डायरेक्टर विभोर गर्ग को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

