छोटे छोटे बच्चों ने निकाला अल अतश का जुलूस, या हुसैन की गूंजी सदाएं
बिसौली। शहीदे आजम इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की याद में मोहर्रम में मजलिसों का आयोजन कर गमे हुसैन मनाने का सिलसिला जारी है।
शुक्रवार को छोटे छोटे बच्चों द्वारा इमामबाड़ा बनी हाशिम से जुलूस ए अल अतश को पूरे गम और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से होता हुआ जन्नतुल बकी तक पहुंचा। इस दौरान अकीदतमंद जुलूस में शामिल होकर नोहा खानी और मातम करते रहे। इस मौके पर हसन अहमद, मूसा रिज़वी, अली शनावर, मोहम्मद, कैफ, मो. ख़िज़्र, सैयदा, मुजतबा, इब्राहिम, बीबी रानी, ख़ुशी, हुसैन, ज़िकरा, मिनल, अली॓ज़ा, रूम्मान, अकबर, महवर, दावर, अली, नायल रिज़वी, अब्बास, ज़ैनुल, सरवर, ग़नी, हुसैन, ज़िकरा, सय्यदा, हमज़ा, अकबर, वफा अब्बास, महवर, दावर आदि बच्चें मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

