कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव बदांयू । थाना क्षेत्र के गांव अहरुइया निवासी 50 वर्षीय नेमपाल पुत्र रोशनलाल की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
बताया जाता है कि नेमपाल को एक मैंथा फैक्ट्री पर मैंथा डालने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।



अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक नेमपाल अविवाहित थे और अपने भाई अजयपाल के साथ रहते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

