1:34 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

योग को अपनाकर जीवन में नई ऊर्जा पाएं: महेश चंद्र गुप्ता

योग को अपनाकर जीवन में नई ऊर्जा पाएं: महेश चंद्र गुप्ता

👉योग को अपनाने का लो संकल्प, स्वस्थ रहने का यही है विकल्प: सचिन भारद्वाज

👉रोगमुक्त रहने के लिए प्रतिदिन योग करना आवश्यक: इंद्रजीत सिंह

बदायूँ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व पुलिस लाईन मैदान में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तथा वामा सारथी अध्यक्षा एवं एसएसपी अंकिता शर्मा आईपीएस के निर्देशन में चल रहे शुक्रवार के योग सत्र का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्ववलित करके किया। तत्पश्चात योगसेवक एवं पतंजलि योगपीठ के प. उ. प्र. राज्य समिति सदस्य सचिन भारद्वाज ‘यशोधन” ने आठ तरह के प्राणायाम जिनमें भस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य कुम्भक, उज्जायी, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उदगीथ एवं प्रणव ध्यान कराया। उन्होंने योग के लाभ बताते हुए बताया कि आयु बढ़ने के साथ, अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में योग से उन क्षमताओं को समर्थन मिलता है, जिनसे उम्र बढ़ने के बाद भी लोगों को अपनी सक्रियता बनाए रखने और स्वतंत्र रहने में मदद मिलती है। योग के विभिन्न आसनों, मुद्राओं, श्वसन अभ्यास और सजगता के मिश्रण से, शारीरिक सन्तुलन, लचीलेपन, शक्ति, और गतिशीलता को मज़बूती दी जा सकती है, साथ ही, यह मानसिक स्वास्थ्य का कल्याण और तनाव घटाने में भी सहायक है।


शिविर के अंत में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पुलिसकर्मियों में उत्साह भरते हुए कहा कि 12वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है कि स्वस्थ आयु के लिए योग, यानि सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के बेहतर स्वास्थ्य को बनाए रखने में योग की अहमियत है। योग को तन्दुरुस्ती और स्वास्थ्य की विभिन्न अवस्थाओं के अनुरूप ढाला जा सकता है, और इसलिए यह अनेक वृद्धजन के लिए भावनात्मक व शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है। उन्होने कहा कि स्वामी रामदेव ने योग को जन जन तक पहुंचाया, तो वहीं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व पटल पर रखा और हमारे मुख्यमंत्री योगी जी ने प्रदेश में योग को महत्वपूर्ण समझते हुए हम सब को एक साथ करने का अवसर प्रदान किया।
प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि योग एक ऐसी शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक व्यायाम प्रक्रिया है, जो भारत में शुरू हुई थी और अब दुनिया भर में विभिन्न रूपों में लोकप्रिय व प्रचलित है।
योग दिवस का उद्देश्य, योग आसन से होने वाले लाभ के प्रति विश्व भर में जागरूकता का प्रसार करना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस