काशी स्टेशन विस्तार के लिए मस्जिद को नोटिस, 20 जून तक जगह खाली करने को कहा
वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित गंज शहीदा मस्जिद को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
रेलवे अधिकारियों द्वारा मस्जिद की दीवार पर चस्पा किए गए नोटिस में 20 जून तक संबंधित स्थान खाली करने को कहा गया है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई स्टेशन के विस्तार और यात्री सुविधाओं के विकास के लिए की जा रही है।
मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल रेलवे प्रशासन और संबंधित पक्षों की ओर से आगे की प्रक्रिया जारी है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
