6:16 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में बिखरी स्वर्णिम खुशबू: विधायक महेश चंद्र गुप्ता दंपति ने पूरे किए विवाह के 50 वर्ष

बदांयू में बिखरी स्वर्णिम खुशबू: विधायक महेश चंद्र गुप्ता दंपति ने पूरे किए विवाह के 50 वर्ष।

बदांयू 19 जून।

शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी पूर्व मंत्री, सदर विधायक आदरणीय महेश चंद्र गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी ने आज अपनी वैवाहिक जीवन की स्वर्ण जयंती मनाई। 50 वर्षों का यह सफर केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और समर्पण की एक मिसाल बन गया है।

व्यक्तित्व ऐसा कि सूरज को दीपक दिखाना हो

परिवार के लोगों का कहना है कि गुप्ता दम्पति बारे में कुछ लिखना मानो सूरज की रोशनी को दीपक से नापने जैसा है। उनका सरल, शांत और सौम्य स्वभाव पूरे परिवार की ताकत है। सुख हो या दुख, वे हमेशा एक मजबूत स्तंभ की तरह अपनों के साथ खड़े रहते हैं। किसी का दर्द अपना बना लेना और हर रिश्ते में पिता, भाई व मार्गदर्शक की भूमिका निभाना ही उनकी पहचान है।

मुस्कान में बसा अपनापन

वहीं श्री गुप्ता जी के बारे में हर कोई एक ही बात कहता है — उनका सिर्फ एक “नमस्ते” ही दिल छू लेने के लिए काफी है। उनके चेहरे की मुस्कान और बोली की मिठास में ऐसा अपनापन है कि सामने वाला पल भर में परिवार सा महसूस करे। वही उनकी पत्नी वे एक आदर्श भारतीय नारी की सजीव मिसाल हैं — हर परिस्थिति में जीवनसाथी के साथ अडिग खड़ी रहने वालीं, समर्पण, ममता और मर्यादा की प्रतिमूर्ति।

50 साल: उत्सव नहीं, प्रेरणा

आज जब इन दोनों ने 50 स्वर्णिम वर्ष पूरे किए, तो यह महज एक जश्न नहीं रहा। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेम, साथ और त्याग का पाठ बन गया। रिश्तों में भरोसा कैसे निभाया जाता है, यह इनसे सीखा जा सकता है।

परिवारजनों व शुभचिंतकों ने हरिबोल महाराज से प्रार्थना की कि यह साथ यूँ ही अटूट बना रहे। साथ ही आने वाले वर्ष इनके जीवन में और अधिक स्वास्थ्य, आनंद और खुशियाँ लेकर आएं।

विज्ञापन एक्सप्रेस