6:18 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

संगठन शिल्पी राजीव कुमार गुप्ता का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं ने दी दीर्घायु की मंगलकामना

संगठन शिल्पी राजीव कुमार गुप्ता का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं ने दी दीर्घायु की मंगलकामना।

“आपका नेतृत्व हमारा गौरव, आपका मार्गदर्शन हमारी शक्ति” – कार्यकर्ताओं का उद्घोष।

बदायूं 19 जून।

भारतीय जनता पार्टी बदायूं के आधार स्तंभ और यशस्वी जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता का जन्मदिन शुक्रवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक, हर जुबान पर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना रही।

शुभचिंतकों ने अपने संदेश में कहा – “आदरणीय श्री राजीव कुमार गुप्ता भाजपा बदायूं के जिलाध्यक्ष के रूप में आपका ओजस्वी नेतृत्व, संगठन के प्रति अटूट समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति वात्सल्य भाव हम सभी के लिए पथ-प्रदर्शक है। आपके कुशल मार्गदर्शन में संगठन ने नित नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और बदायूं में कमल निरंतर प्रफुल्लित हो रहा है।”

जन्मदिन के इस पुण्य अवसर पर प्रभु से प्रार्थना की गई कि वे श्री गुप्ता को अखंड स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश-वैभव तथा विजयश्री प्रदान करें, ताकि राष्ट्रसेवा और संगठन का यह यज्ञ अनवरत चलता रहे।

कार्यकर्ताओं ने भावविभोर होकर कहा कि राजीव गुप्ता सिर्फ जिलाध्यक्ष नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता के बड़े भाई और संरक्षक हैं। उनका सहज-सरल व्यक्तित्व, संगठन कौशल और अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता तक पहुंचने की कला ही भाजपा बदायूं की असली ताकत है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने जन-जन तक केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं पहुंचाई हैं।

उझानी- नगर अध्यक्ष सचिन कुमार अग्रवाल ने कहा ,संगठन को अपने परिवार की तरह सींचने वाले राजीव कुमार गुप्ता की कार्यशैली ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को चरितार्थ करती है। बूथ सशक्तिकरण से लेकर चुनावी रणनीति तक, हर मोर्चे पर उनकी सक्रियता अनुकरणीय रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस