8:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

बदायूं

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

बदायूं। थाना बिसौली क्षेत्र के नौली हरनाथपुर के निकट गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ घायलों का इलाज जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस