बदायूं
चोरी की वारदात का खुलासा: फैजगंज बेहटा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, ₹5100 बरामद
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹5100 बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम खेड़ादास निवासी नीरज सिंह पुत्र दिनेश सिंह ने थाना फैजगंज बेहटा में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर की अलमारी में रखे आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना फैजगंज बेहटा पर मु0अ0सं0 127/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने मामले की जांच की।
जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र सरवन निवासी ग्राम बैरीखेड़ा, थाना बनियाठेर, जनपद सम्भल को 18 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹5100 बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

